इडली कुकर में बीस्कीट केक बनाये | Biscuit Cake In Idli Cooker

केक बनाना बहुत ही आसान है | आप इसे कभी भी बना सकते सकते है किसीका का जनमदिन हो या यूही खाने का मन हो आप इसे झट से बना सकते है| 

यह केक मैने अपनी शादी की सालगिरा पर बनाया था | यह बहुत ही स्वादिष्ट बना था सबने इसकी बहुत तारिफ कर के खाया था | तो आप भी जान लो और इसे एक बार बनाये जरूर सबको बहुत पसंद आएगा|

बनाने का समय: 20 मिनिट
तैयारी का समय: 10 मिनिट
कितने लोगों के लिए:  4

केक बनाने की सामग्री 
हैप्पी हैप्पी बिस्किट- 4 पैकेट
1 ईनो 
2 कप दूध 
3 टी स्पून चीनी 
7-8 काजू (वैकल्पिक)
7-8 बादाम (वैकल्पिक)

केक सजाने की सामग्री 
1 कप दूध
4 डैरी मिल्क चोकलेट
चोकलेट जेम्स

केक बनाने की विधि
 
हैप्पी बिस्किट और चीनी को मिक्सी मे बारीक पीस लिजिए |एकदम पावडर की तरह पीस लिजिए | अब पीसे हुए बिस्किट पावडर को एक बडे बाउल  निकाले | मिश्रण मे दूध डालिए ( दूध डालते समय थोडा थोडा करके डाले क्योंकि मिश्रण गाढ गाडा होना चाहिए| जरुरत हो तो ही ज्यादा दूध डाले | याद रखे मिश्रण गाडा करना है इसे पतला नही करना है | ) उसमे काजू और बादाम के टुकड़े डाल दे | अब एक चम्मच से मिश्रण को बराबर हिलाईए | इडली कूकर मे पानी भर के उसे गरम होने के लिए रख दे | ढोकले की डिश मे तेल लगा कर रखे | अब मिश्रण मे ईनो डाले और बराबर हिला के मिक्स कर के तेल लगी हुई डिश मे डाल कर उस डिश को इडली कूकर मे 20 मिनिट के लिये रख दे |
(अब एक चाकू से केक पका है या नही ये चेक किजिए | केक मे चाकू डाले अगर चाकू में कुछ मिश्रण लगा हुआ निकलकर आता है तो केक को पांच या दस मिनट और पका लें |) 

जब केक थोड़ा ठंडा हो जाए तो चाकू से इसके चारों तरफ घुमा दें। अब केक को प्लेट में पलट दें|यह बहुत ही स्पंजी और सॉफ्ट बना है खाने में भी ये बहुत ही स्वादिष्ट लगता है।

केक सजाने की विधि

एक पेन मे दूध डालिए और इसे उबलने दे | जब दूध उबलने लगे तब उसमे डैरी मिल्क चोकलेट डाले और इसे चम्मच से चलाते रहे | चोकलेट पीघलने तक चलाये| चोकलेट पीघल जाये तब गैस को बंद कर दे और इसे केक पे डाले और केक की चारो ओर से अच्छे से लगा ले| अब उस पे चोकलेट जेम्स और काजू से सजा कर इसे फि्ज मे रख दे | जब खाना हो तब निकाल ले और केक के मजे लिजिए |

इस केक को खाकर सभी बहुत खुश हो जाएंगे और आपकी तारीफ किये बिना रह नहीं पाएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

पानी पुरी रेसिपी घर पे बनाईए | pani puri recipe

ड्राय फ्रुट रबडी‌ आईस गोला रेसीपी । dry fruit rabdi ice gola recipe