पानी पुरी रेसिपी घर पे बनाईए | pani puri recipe


पानी पूरी रेसिपी बहुत चटपटी हैं, जो बार-बार खाने
 का मन करता है| पुदिने का पानी , इमली का पानी और गरमी के मौसम मे कच्चे आम की चटनी का पानी का मजा ही कुछ और है|

आप पूरी बाजार से भी ला सकते है पर समय हो तो घर पर जरूर बनाये और इसे हवा बंद डिब्बे मे भर के रखे | 
 
 आप इसे पार्टी के लिए भी बना सकते है | सब को खिलाइए और खुद भी पानी पूरी के मजे लिजिए |

पानी पूरी बनाने की सामग्री

पूर्व तैयारीयो का समय: ३० मिनट 
पकाने का समय: १५ मिनट
कितने लोगो के लिए: ४ 

गोल गप्पे की पूरी
1 कप मध्यम बारिक कटे हुए प्याज
1/2 कप मध्यम बारिक कटे हुए टमाटर
1/2 कप मध्यम बारिक कटी हुई पता गोभी
1/2 कप सेव (वैकल्पिक)
इमली की चटनी
आम और हरे धनिये की चटनी (वैकल्पिक)
पुदीने की चटनी के लिए
1/2 कप पुदीने के पत्ते
1/2 कप बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया
1-2 हरी मिर्च
4-5 लहसुन की कलिया
1/2 इंच लम्बा अदरक का टुकड़ा
1/2 नींबू
1 टी स्पून सौफ पावडर
1 टी स्पून भुना हुआ जीरा पावडर
1 टीस्पून चाट मसाला पाउडर
1/4 टीस्पून काला नमक (वैकल्पिक)
नमक स्वादानुसार
पानी 
 मसाले की सामग्री
1/2 कप उबले हुए काले चने 
3 मध्यम उबले,छिले और मैश किए हुए आलू
1/2 टी स्पून लाल मिर्च पावडर
1/2 टी स्पून चाट मसाला
नमक स्वादानुसार

पानी बनाने की विधी
 धनिये और पुुुदीनेे के पत्तों को धो लिजिए | पुदीने की चटनी की सारी  सामग्री इकठ्ठा करके मिक्सी की छोटी जार में पुदीना के पत्ते, हरा धनिया, हरी मिर्च, अदरक, जीरा पावडर, सौफ पावडर, चाट मसाला,नमक और नींबू का रस डाले, पुदीने के पत्तों को काला होने से रोकने के लिए पीसते समय ही नींबू का रस डाला जाता है।उसको मिक्सी में बारीक़ पीस लें अगर जरुरी लगे तो पानी डाले।
अब पीसी हुई चटनी को एक बडे कटोरे मे निकाल लिजिए और 4 कप पानी डाले और उसमे काला नमक डाल कर कलछी से अच्छी तरह मिला ले | पानी को चख ले और जरुरत के हिसाब से नमक और निम्बू का रस डाले | परोसने से एक घंटे पहले इसे रेफ्रिजरेटर या कमरे मे ठंडी जगह रखे |
मसाला बनाने की विधी
एक बडे कटोरे मे उबले हुए मैश किए हुए आलू , काले चने,लाल मिर्च पावडर,चाट मसाला,डाले और अच्छी तरह मिक्स कर ले | जरुरत हो तो ही नमक डाले | 

पानी पूरी परोसने के लिये
प्याज, टमाटर, पता गोभी
सेव
इमली की चटनी
आम और हरे धनिये की चटनी
पूरी
पुदीने की चटनी का पानी
 पानी पूरी मसाला

 Note-  काले चने को रात भर या 6-7 घंटे भिगोए| प्रेशर कुकर में भिगोये हुए काले चने और आलू को थोडा नमक और पानी के साथ मध्यम आंच पर 3-4 सीटी के लिए या नरम होने तक तक उबाल लें।

Comments

Popular posts from this blog

इडली कुकर में बीस्कीट केक बनाये | Biscuit Cake In Idli Cooker

ड्राय फ्रुट रबडी‌ आईस गोला रेसीपी । dry fruit rabdi ice gola recipe