ड्राय फ्रुट रबडी आईस गोला रेसीपी । dry fruit rabdi ice gola recipe
ड्राय फ्रूट रबडी आईस गोला रेसीपी
गरमी के मौसम मे आईस गोला सबका बहुत ही पसंदीदा होता है । अगर आप इसे घर पर बनाये तो बहार से लाने की जरूरत ही नही पडेगी । और सब तारीफ कर के खायेगे ।
बनाने का समय: 30 मिनिट
तैयारी का समय: 10 मिनिट
कितने लोगों के लिए: 2
ड्राय फ्रूट रबडी आईस गोला बनाने की सामग्री
15 बफॅ के टुकड़े
10-12 काजु के छोटे कटे हुए टुकड़े
10-12 बादाम के छोटे कटे हुए टुकडे
10 किसमिस
3-4 टी स्पून चोकलेट सिरप
1 टी स्पून ट्रुटी फ्रूूटी
रबडी की सामग्री
1.5 कप दूध
4-5 टी स्पून चीनी
1/2 टी स्पून ईलायची
1टी स्पून कोनॅ फ्लोर
1/2 टी स्पून गुलाब जल
ड्राय फ्रूट रबडी आईस गोला बनाने की विधि
रबडी बनाने की विधि
एक भारी पेन या कहाडी मे दूध उबलने रखिए । दूध में कोनॅ फ्लोर डाले और उबाल आने पर गैस धीमी कर दीजिये । 3-4 मिनट के अंतर पर कलछी से चलाते रहिये। जब दूध पर मलाई की एक परत बन जाए तब उसे कलछी की मदद से कडाही के किनारे पर लगा दीजिये। इसी तरह मलाई की परत जमाते जाईये एसा बारबार करना है जब तक की दूूध गाडा होकर 1/3 ही बचे तब इलाइची और गुलाब जल मिलाइये और गैस बन्द कर दीजिये और बचे दूध में चीनी डाल दीजिये । कडाही के किनारे से मलाई की परत निकाल के दूध के साथ मिक्स कर के धीमी आंच पर कलछी से चलाते रहिए । 2-3 मिनिट बाद गैस बंद कर दे । इसे ठंडा होने के बाद एक बरतन में निकाल के फ्रिज मे रख दे ।
ड्राय फ्रूट रबडी आईस गोला बनाने की विधि
बफॅ के टुकड़े को मिक्सी में पीस ले । अब उसे हाथो से से बराबर दबाके एक बाउल मे रखे । अब उस पर चोकलेट सिरप और रबडी और फिर चोकलेट सिरप डाले । काजू , बादाम, किसमिस और ट्रुटी फ्रूूटी डालकर सवॅ करे ।
(आप अपने स्वाद के अनुसार रबडी और चोकलेट सिरप कम या ज्यादा कर सकते है ।)
Comments
Post a Comment