भेलपूरी रेसीपी | bhelpuri recipe

भेलपूरी एक ऐसी रेसीपी है जो कभी भी बना सकते है | भेलपूरी झटपट बन जाती है | भेलपूरी रेसीपी हल्की फुल्की भूख लगने पर बनाकर खा सकते है | 

तैयारी का समय: 20 मिनिट
बनाने का समय: 5 मिनिट
कितने लोगों के लिए: 4 
भेलपूरी रेसीपी
ममरा
1/2 कफ सेव 
1कप प्याज, बारीक कटा हुआ
1 कप उबले हुए आलू के टुकड़े
पूरी
आम के टुकड़े (वैकल्पिक)
1 टी स्पून हरी चटनी
1/4 टी स्पून इमली की चटनी
1 टीस्पून नींबू का रस
1 टीस्पून नमक
गार्निशिंग के लिए हरा धनिया
चना दाल(वैकल्पिक)
चाट मसाला

इमली की चटनी सामग्री
1 कप इमली 
2 कप गुड
लाल मिर्च का पावडर
नमक स्वादानुसार
पानी

हरी चटनी की सामग्री
हरा धनिया
पुदीना (वैकल्पिक)
7-8 लहसुन की कलिया
1 इन्च अदरक का टुकडा
हरी मिर्च
1टी स्पून सौफ पावडर
1टी स्पून भूनें हुऐ जीरे का पावडर
1टी स्पून नींबू का रस
नमक स्वादानुसार
1/2 कप पानी

हरी चटनी बनाने की विधि
 हरी चटनी की सारी सामग्री मिक्सी में डालकर बारिक पीस ले | एक बरतन मे निकाल ले |

इमली की चटनी बनाने की विधि
इमली और गुड को पैन या पतीली मे पानी डालकर उस मे लाल मिर्च पावडर दे और उबाल ले | गाडा होने तक उबाल ले | ठंडा होने के बाद एक बरतन मे छलनी से छान ले |
 
भेलपूरी बनाने की विधि
एक बडे बरतन मे ममरा,चना दाल, प्याज,चाट मसाला, आम के टुकड़े, उबले हुए आलू के टूकडे,सेव, पूरी तोड कर डाल दिजिए और बारिक कटा हुआ हरा धनिया डाल दे | अब उसमे हरी चटनी और इमली की चटनी डालकर सब मिक्स कर ले | और भेलपूरी खाने का मजा लिजिए |

Comments

Popular posts from this blog

इडली कुकर में बीस्कीट केक बनाये | Biscuit Cake In Idli Cooker

पानी पुरी रेसिपी घर पे बनाईए | pani puri recipe

ड्राय फ्रुट रबडी‌ आईस गोला रेसीपी । dry fruit rabdi ice gola recipe