हरी चटनी की रेसीपी

हरी चटनी की रेसीपी

हरी चटनी ऐसी है जिसे यू कहे तो सभी तरह के स्नैक्स के साथ परोसा जाता है शायद ही कोई एक-दो ऐसे स्नैक्स होंगे जिसमें इसे नही लिया जाता हो |हरी चटनी का स्वाद ही चटाकेदार होता है कि नास्ता करने में मजा आ जाता है |



हरी चटनी की सामग्री
हरा धनिया
पुदीना (वैकल्पिक)
7-8 लहसुन की कलिया
1 इन्च अदरक का टुकडा
हरी मिर्च
1टी स्पून सौफ पावडर
1टी स्पून भूनें हुऐ जीरे का पावडर
1टी स्पून नींबू का रस
नमक स्वादानुसार
1/2 कप पानी

हरी चटनी बनाने की विधि
हरे धनिये को धो कर काट ले | अब एक मिक्सी मे कटा हुआ हरा धनिया और पुदिने के पत॓ डाले ,लहसुन की कलिया, सौफ पावडर, भूनें हुऐ जीरे का पावडर,नींबू का रस, नमक स्वादानुसार डाले और पानी डालकर पीस ले| पीसी हुइ चटनी को एक बाऊल मे निकाल ले |

 ( इस चटनी को आप एक हप्ते तक फ्रीज मे  स्टोर कर सकते है | इसे एक हप्ते तक स्टोर करने के लिए इस चटनी मे थोडा सा तेल डालकर मिक्स कर ले | तेल की वजह से यह बिगडेगी नही | )


Comments

Popular posts from this blog

इडली कुकर में बीस्कीट केक बनाये | Biscuit Cake In Idli Cooker

पानी पुरी रेसिपी घर पे बनाईए | pani puri recipe

ड्राय फ्रुट रबडी‌ आईस गोला रेसीपी । dry fruit rabdi ice gola recipe