पानी पूरी रेसिपी बहुत चटपटी हैं, जो बार-बार खाने का मन करता है| पुदिने का पानी , इमली का पानी और गरमी के मौसम मे कच्चे आम की चटनी का पानी का मजा ही कुछ और है| आप पूरी बाजार से भी ला सकते है पर समय हो तो घर पर जरूर बनाये और इसे हवा बंद डिब्बे मे भर के रखे | आप इसे पार्टी के लिए भी बना सकते है | सब को खिलाइए और खुद भी पानी पूरी के मजे लिजिए | पानी पूरी बनाने की सामग्री पूर्व तैयारीयो का समय: ३० मिनट पकाने का समय: १५ मिनट कितने लोगो के लिए: ४ गोल गप्पे की पूरी 1 कप मध्यम बारिक कटे हुए प्याज 1/2 कप मध्यम बारिक कटे हुए टमाटर 1/2 कप मध्यम बारिक कटी हुई पता गोभी 1/2 कप सेव (वैकल्पिक) इमली की चटनी आम और हरे धनिये की चटनी (वैकल्पिक) पुदीने की चटनी के लिए 1/2 कप पुदीने के पत्ते 1/2 कप बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया 1-2 हरी मिर्च 4-5 लहसुन की कलिया 1/2 इंच लम्बा अदरक का टुकड़ा 1/2 नींबू 1 टी स्पून सौफ पावडर 1 टी स्पून भुना हुआ जीरा पावडर 1 टीस्पून चाट मसाला पाउडर 1/4 टीस्पून काला नमक (वैकल्पिक) नमक स्वादानुसार पानी मसाले की सामग्री 1/2 कप उबले ...
Comments
Post a Comment